spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeIndiaमणिपुर सरकार ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए...

मणिपुर सरकार ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए दी इजाजत, रखी ये शर्त


Bharat Jodo Nyay Yatra: मणिपुर सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बुधवार (10 जनवरी) को इजाजत दे दी. अधिकारी ने बताया कि सीमित लोगों की संख्या के साथ ये अनुमति दी गई है.

इससे पहले कांग्रेस ने दावा किया था कि मणिपुर सरकार ने इंफाल के पैलेस ग्राउंड’ से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया है. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस यात्रा की शुरुआत के लिए इंफाल में किसी दूसरे स्थान का चुनाव करेगी.

बता दें कि मणिपुर पिछले साल मई से जातीय हिंसा की चपेट में है, जिसमें 180 से अधिक लोगों की मौत हुई है.

कितने राज्य से होकर गुजरेगी?
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर से शुरू होने वाली है. करीब 6,700 किलोमीटर दूरी तय करके यह यात्रा 15 राज्यों से होकर मुंबई में समाप्त होगी. कांग्रेस का कहना है कि यह सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय तीनों पर केंद्रित है.

RELATED ARTICLES

Most Popular